सेंट पॉल्स में विधिक संगोष्ठी का आयोजन

विद्यार्थियों को मिली कानूनी जानकारी

सेंट पॉल्स में विधिक संगोष्ठी का आयोजन

विद्यार्थियों को मिली कानूनी जानकारी

राजसमंद  रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था।
संगोष्ठी की मुख्य वक्ता असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल ऋतु शर्मा थीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बाल विवाह के कानूनी पहलुओं और इसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की तथा इस कुप्रथा को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर इसके सही उपयोग के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया जागरूकता पर भी विशेष प्रकाश डाला गया, जिसमें इसके लाभों के साथ-साथ इसके संभावित खतरों के बारे में बताया गया। शर्मा ने साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षा के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी और ऑनलाइन खतरों से बचने के तरीके समझाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने नशा मुक्ति पर जागरूकता फैलाते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने इस संगोष्ठी में उत्साहपूर्वक भाग लिया और संबंधित गोष्ठी में गहरी रुचि दिखाई। यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ, जिसने विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने राजस्थान विधिक सेवा  प्राधिकरण एवं ऋतु शर्मा का इस महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कार्यक्रम के आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू