आर.जी.एच.एस. योजना में इलाज बंद होने से कर्मचारियों में आक्रोश
कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजसमन्द ने दिया मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन
आर.जी.एच.एस. योजना में इलाज बंद होने से कर्मचारियों में आक्रोश
कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजसमन्द ने दिया मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन
राजसमंद। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के लगातार गलत निर्णयों से राज्य में आर जी एच एस योजना सुधार के बजाय लगातार उलझती जा रही है। इस कारण राज्य के अधिकांश निजी चिकित्सालयों में योजना के तहत इलाज बंद कर दिया गया है। सबसे ज्यादा परेशान पेंशनर्स कर्मचारी संवर्ग है, वहीं राज्य के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों में भी असंतोष बढ़ रहा है। वहीं योजना को राज्य में इंश्योरेंस मोड पर देने की भी खबरें चल रही है। उक्त पूरे घटनाक्रम से आक्रोशित कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने आज पूरे राज्य में मुख्यमंत्री मुख्य सचिव ओर चिकित्सा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए गए।
जिला महामंत्री शांतिलाल अहारी ने बताया कि इसी क्रम में राजसमंद में आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजसमंद को ज्ञापन देकर कर्मचारियों ने चिकित्सा विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष रघुराज सिंह झाला ने बताया कि शीघ्र समाधान नहीं होने पर 15 मई से चिकित्सा मंत्री जिस जिले में जाएंगे वहां कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा 28 मई को जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में विशाल धरना विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम होगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें