नवाचार और कौशल से आत्मनिर्भर बनेगा युवा भारत - विधायक माहेश्वरी
“उमंग” (कैरियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास) कार्यक्रम का समापन
नवाचार और कौशल से आत्मनिर्भर बनेगा युवा भारत - विधायक माहेश्वरी
“उमंग” (कैरियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास) कार्यक्रम का समापन
राजसमंद । जिला मुख्यालय पर स्थित प्रज्ञा विहार में समग्र शिक्षा, राजसमंद एवं रिमार्केबल एजुकेशन द्वारा आयोजित “उमंग” (कैरियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास) कार्यक्रम के समापन समारोह में विधायक दीप्ति माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारपूर्ण परियोजनाओं एवं कौशल आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार की स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाएँ युवाओं को केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास के सहयोग से राजसमंद जिले के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक कैरियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, नवाचार एवं उद्यमशीलता से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि “उमंग आइडियाथॉन” में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारपूर्ण विचार अत्यंत प्रेरणादायक रहे, जो यह दर्शाते हैं कि ग्रामीण एवं सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भी उचित मार्गदर्शन मिलने पर राष्ट्रीय स्तर की सोच विकसित कर सकते हैं। विधायक दीप्ति ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी तथा उन्हें निरंतर नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज नई शिक्षा नीति एवं कौशल आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक भारत के निर्माण में सहभागी बनाया जा रहा है। उन्होंने इस प्रेरणादायी आयोजन के सफल संचालन हेतु समग्र शिक्षा, राजसमंद एवं रिमार्केबल एजुकेशन के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरूण हसीजा सहित गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें