विधायक का क्षेत्र में रहा प्रवास, विकास कार्यों की समीक्षा

विधायक का क्षेत्र में रहा प्रवासविकास कार्यों की समीक्षा

राजसमंद । विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामों का दौरा कर आमजनकार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। विधायक के इस प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


प्रवास के क्रम में विधायक माहेश्वरी सर्वप्रथम कुरज मंडल के काबरा ग्राम पंचायत क्षेत्र पहुंचींजहां उन्होंने स्थानीय प्रमुख कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकटविद्युत व्यवस्थासड़कों की स्थिति तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

विधायक ने सुनारिया खेड़ा पहुंचकर शोक संतृप्त परिवारों से मुलाकात की तथा दुःख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना प्रदान करते हुए संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

विधायक माहेश्वरी ने सांवलिया खेड़ा विद्यालय में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया। विद्यार्थियों ने विद्यालय भवन की जर्जर स्थितिपृथक शौचालयों के अभाव एवं विद्यालय के रंग-रोगन जैसी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रवास के अंतिम चरण में विधायक काबरा जाशमा मगरा पहुंचींजहां कार्यकर्ता जगदीश चंद्र त्रिपाठी के निवास पर आयोजित द्वारा आयोजित श्री शनि देव प्रसादी महोत्सव में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्री शनिदेव के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए विधायक ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान विधायक ने काबराकोटड़ी एवं खड़ बामनिया पंचायत क्षेत्र में प्रगतिरत जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर ढंग से पूर्ण कराने हेतु कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान सिद्ध हो रहा है।

विधायक ने गौशाला संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके समाधान हेतु हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है तथा गौशालाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष छीतरमल जाटकाबरा पूर्व उपसरपंच राजमल जैनकुरज पूर्व सरपंच अनिल चौधरीमहामंत्री देवीलाल प्रजापतअंबालाल गाडरीकोटड़ी सरपंच अभिषेक चौधरीलक्ष्मीलाल गुर्जरशंभूलाल सनाढ्यशैलेन्द्र शर्माकिशन जाटजगदीश भीलसांवरलाल भील सहित अनेक जनप्रतिनिधिकार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू