सेंट पॉल्स विद्यालय ने फहराया सफलता का परचम

वाणिज्य वर्ग में विद्यालय के पीयूष चांडक ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया

सेंट पॉल्स विद्यालय ने फहराया सफलता का परचम

वाणिज्य वर्ग में विद्यालय के पीयूष चांडक ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया

राजसमंद। जिला मुख्यालय पर स्थित सेंट पॉल्स विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि सीबीएसई कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग में पियूष चांडक ने जिला स्तर पर 97.2% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही आध्या गर्ग ने विद्यालय स्तर पर 94% के साथ द्वितीय स्थान व भव्या गोखरू ने 93.8% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इसी प्रकार तेजस्वी चौहान ने 93.6% , आयुष कुमावत ने 93% , प्रणय रांका और प्रिया नकुम ने 92.8% अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान वर्ग में अवंतिका झा ने विद्यालय स्तर पर 93.2% के साथ प्रथम स्थान, हंसिका रेगर ने 85.4% के साथ द्वितीय स्थान व सलोनी रेगर ने 80.2% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यालय परिवार ने बेहतर परिणाम के लिए छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू