विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने किया आर.के. राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार के निर्देश

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने किया आर.केराजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार के निर्देश

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमन्द स्थित आर.केराजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया और चिकित्सालय की समग्र व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। विधायक माहेश्वरी ने चिकित्सालय परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं, रोगियों एवं उनके परिजनों को हो रही असुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा पार्किंग प्रबंधन से जुड़ी कमियों को गंभीरता से लिया। उन्होंने आमजन की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान विधायक माहेश्वरी ने अनेक स्थानों पर व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता को देखते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने के स्पष्ट निर्देश दिए। विशेष रूप से पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करनेचिकित्सालय परिसर को अनावश्यक अव्यवस्था से मुक्त करने तथा मरीजों के लिए सुगम एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में शीघ्र एवं ठोस सुधार लाया जाए तथा मरीजों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।


इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि "आमजन को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजसमंद के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंइसके लिए वे निरंतर प्रयासरत और प्रतिबद्ध हैं। चिकित्सालय प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू