तिजारा विद्यायक बाबा बालकनाथ से माफी की मांग
आपत्तिजनक टिप्पणी पर सैन समाज ने जताया रोष
तिजारा विद्यायक बाबा बालकनाथ से माफी की मांग
आपत्तिजनक टिप्पणी पर सैन समाज ने जताया रोष
राजसमंद। राष्ट्रीय नाई महासभा व सैन समाज फरारा चौखला द्वारा जिला कलेक्टर राजसमंद के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम से विधायक बाबा बालकनाथ द्वारा नाई समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पूरे भारत के सैन समाज में रोष व्याप्त है, इनके व्यक्तव्य से सैन समाज की सार्वजनिक मानहानि हुई है।
राष्ट्रीय नाई महासभा राजस्थान के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड़वोकेट महेश सेन ने बताया की ज्ञापन के माध्यम से बाबा बालकनाथ से सार्वजनिक मंच से समाज से माफी की मांग कर मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी भाषाशैली पर लगाम लगाने की मांग कर विधिसम्मत कार्यवाही की मांग की।
इस अवसर पर फरारा चौखला अध्यक्ष संपत लाल सेन वनाई, महासभा के जिलाध्यक्ष बाबु लाल सेन भावा, तहसील अध्यक्ष गिरधर सेन, फरारा उपाध्यक्ष कैलाश सेन, अर्जुन लाल सेन, हरिशंकर सेन, बाबु लाल एमडी, सोनू सेन, राकेश सेन, पिंटू सेन, लोकेश सेन, पप्पु सेन, रूपलाल सेन, रमेश सेन, राकेश सेन, मुकेश सेन, अनिकेत सेन सहित महासभा व फरारा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें