उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के लोकार्पण एवं शिलान्यास पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने जताया हार्दिक आभार

67 करोड़ के विकास कार्यों से राजसमंद का नया सवेरा

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के लोकार्पण एवं शिलान्यास पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने जताया हार्दिक आभार

67 करोड़ के विकास कार्यों से राजसमंद का नया सवेरा

राजसमंद। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने आज राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में 67 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने उनके प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण अंचलों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आज का यह आयोजन सरकार की ग्रामीण विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विभिन्न विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग-₹60.29 करोड़, पंचायती राज विभाग-₹50 लाख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग-₹1.59 करोड़ एवं सिंचाई विभाग- ₹5.11 करोड़ के महत्वपूर्ण कार्य शामिल है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय केवल घोषणाओं और राजनीतिक प्रचार पर अधिक ध्यान दिया गया। आज प्रदेश में जो विकास दिखाई दे रहा है, वह भाजपा सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और मजबूत संकल्प का परिणाम है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, जिन्होंने पूर्व में लोकसभा में राजसमंद का प्रतिनिधित्व किया है, भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ सहयोग करती रहेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू