विधायक माहेश्वरी ने कुँवारिया में ग्रामीणों संग लिया ग्राम रथ कार्यक्रम में भाग
विधायक ने प्रत्येक महिला तक जाकर वितरित की विविध प्रचार सामग्री
विधायक माहेश्वरी ने कुँवारिया में ग्रामीणों संग लिया ग्राम रथ कार्यक्रम में भाग
विधायक ने प्रत्येक महिला तक जाकर वितरित की विविध प्रचार सामग्रीराजसमंद । राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत गुरुवार, 14 मई को राजसमंद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुँवारिया में ग्राम रथ पहुंचा, जहां राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सहभागिता कर आमजन के साथ रथ कार्यक्रम को देखा एवं सुना। इस दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने ग्राम रथ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान राजसमंद विधायक माहेश्वरी ने स्वयं महिलाओं के बीच जाकर अपने हाथों से एक-एक महिला को प्रचार सामग्री वितरित की तथा उनसे संवाद कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर जनहितकारी निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
विधायक माहेश्वरी ने ग्राम रथ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से मिल रही है, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ रही है तथा लोग योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
इस दौरान पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, तहसीलदार सुंदर कटारा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें