कुंवारिया में छात्राओं को विधायक माहेश्वरी ने वितरित की साइकिलें
कुंवारिया के महात्मा गांधी अग्रेजी माध्यम स्कूल भवन के लिए विधायक ने की एक करोड़ की घोषणा
कुंवारिया में छात्राओं को विधायक माहेश्वरी ने वितरित की साइकिलें
साईकिल प्राप्त करते ही बालिकाओं के चेहरे खिले
कुंवारिया के महात्मा गांधी अग्रेजी माध्यम स्कूल भवन के लिए विधायक ने की एक करोड़ की घोषणा
राजसमंद । कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुंवारियां में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी आदि अतिथियों के उपस्थिति में विद्यालय की कक्षा 9वीं की बालिकाओं निशुल्क साइकिल वितरण की गई।
आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल साइकिल वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि यह बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों का प्रेरणादायी उत्सव है। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुंवारियां के भवन निर्माण हेतु जिला खनिज प्रतिष्ठान कोष के माध्यम से एक करोड़ रूपए की घोषणा की गई।
विधायक माहेश्वरी ने इसे क्षेत्र के शैक्षिक अधोसंरचना विकास को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। विधायक माहेश्वरी ने उमावि में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया और उन्हें संस्कार, शिक्षा एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के पथ पर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित, संस्कारित एवं नशामुक्त युवा शक्ति ही विकसित राजस्थान एवं सशक्त भारत की आधारशिला है।
इस अवसर पर पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, तहसीलदार सुंदर लाल मीणा, कुंवारिया प्रशासक ललित श्रीमाली, वीडिओं विनोद कुमावत, पूर्व सरपंच यशोदा पोरवाल, सुखदेव यादव, विपिन तातेड़, रामेश्वर साहु, गणेश लाल पोरवाल, रतन लाल खटीक, दिनेश तातेड़, प्रकाश सालवी, रमेश कीर, यशवंत पीपाडा, उमावि प्राचार्य हिरा लाल सालवी, महात्मा गांधी विद्यालय के प्राचार्य पंकज सालवी सहित गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें