''शुभेंदु सरकार '' पश्चिम बंगाल की राजनीति का ''नया सवेरा'' - विधायक माहेश्वरी

''शुभेंदु सरकार'' पश्चिम बंगाल की राजनीति का ''नया सवेरा'' - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय एवं पहली बार भाजपा सरकार के गठन पर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे “नए राजनीतिक युग का उदय” बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लंबे समय बाद परिवर्तनसुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश देकर इतिहास रच दिया है।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों एवं वैचारिक संघर्ष का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह विजय केवल एक राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा की सौ वर्षों की तपस्या और जनविश्वास की सबसे बड़ी जीत के रूप में देखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार का गठन उन असंख्य कार्यकर्ताओं और पार्टी पुरोधाओं के सपनों को साकार करने जैसा है, जिन्होंने वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में रहकर संगठन को मजबूत किया। विधायक ने कहा कि आजादी के पश्चात पहली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन होना देश की लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक क्षण है।

दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं भाजपा नेतृत्व की उपस्थिति में बांग्ला भाषा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भारतीय संस्कृति और क्षेत्रीय अस्मिता के सम्मान का प्रतीक बना। उन्होंने इसे लोकतंत्र की शक्ति और जनता के विश्वास का उत्सव बताया।

विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के गठन के साथ ही पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ होगी तथा आमजन को भय और असुरक्षा के वातावरण से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए सरकार प्रभावी रणनीति अपनाएगी तथा “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” नीति के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जाएगा। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होने के साथ-साथ राज्य में सामाजिक संतुलन और आर्थिक स्थिरता भी स्थापित होगी।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने से “डबल इंजन सरकार” की अवधारणा को बल मिलेगा और विकास परियोजनाओं को गति प्राप्त होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आधारभूत संरचना, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य होंगे तथा पश्चिम बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने जातिवाद, तुष्टिकरण और राजनीतिक हिंसा से ऊपर उठकर विकास, राष्ट्रहित और सुशासन को चुना है। यह जनादेश आने वाले समय में पूरे देश की राजनीति को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू