कुंवारिया में पेंथर ने किया, बाड़े में बंधे गाय के बछड़े का शिकार
कुंवारिया में पेंथर ने किया, बाड़े में बंधे गाय के बछड़े का शिकार
ग्रामीणों में बना डर का वातावरण
राजसमन्द। कुंवारिया कस्बे के बस स्टेण्ड घनी आबादी के समीप बाडे़ में बंधे हुए बछड़े का पेंथर ने शिकार कर दिया। आबादी क्षैत्र में पेंथर की चहल कदमी से ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है।जानकारी के अनुसार कुंवारिया कस्बे के घनी आबादी बीएसएनएल टावर के पास हीरा लाल माली के बाड़े में गाय व बछडा बंधा हुआ था। रविवार की सुबह बाडे के मालिक व उनके परिवार के सदस्य जेसे ही बाडे में पशुओं का दुध निकालने के लिए पहुचे तो बाडे़ में बछडा क्षतविक्षत में अवस्था में पडा हुआ था। बछड़े की हालत को देखकर वो भी सहम गए। घटना की जानकारी होते ही काफी सख्या में ग्रामीण मोके पर पहुच गए।
ग्रामीणों ने बाड़े के आसपास में देखा तो मिटटी में पेंथर के पद चिन्ह दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि घनी आबादी क्षैत्र में बछड़े का शिकार करने से ग्रामीण काफी अधिक खोफजदा है।ग्रामीण विनोद तातेड़, परमानंद दाधीच, राजेश विजयवर्गीय, विनोद प्रजापत, लक्ष्मण कीर, रतन लाल, रितीव सोमानी, शंकर लाल, मांगी लाल, हीरालाल, सुनील सालवी , कैलाश माली, उदय लाल माली आदि ने आतंक का प्रयाय बने हुए पेंथर को पकडने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने व पेंथर से मुक्ति के लिए विशेष कार्य योजना बनाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षैत्र में फियावडी एनिकट के समीप मार्बल के लपरो में पेंथर का बसेरा बना हुआ है तथा गत दिनो भी पेंथर ने आमलियों के बाग क्षैत्र में किशन लाल कीर के बछड़े व एक निराश्रित बछडे को शिकार बना दिया था। गत सप्ताह ही पेंथर जेसा एक जंगली जीव दरवाजा क्षैत्र के एक घर में घुस गया था गनिमत यह रही कि घर में कुछ अनहोनी नहीं हुई। ग्रामीणों ने आतंक का प्रयाय बने हुए पेंथर को पकडने की मांग की है।
मोचियों का चबूतरा क्षेत्र में दिखी पैंथर की चल कदमी
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को सुबह पैंथर को मोचियों का चबूतरा क्षेत्र के खेतों में घुसते हुए देखा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में खेतों में चारा व फसल खड़ी है ऐसे मैं पैंथर की चहल कदमी से ग्रामीणों व किसानों में भय का वतावरण बना हुआ है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें