जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
ग्रामीणों को तीन किमी की दुरी से मिली मुक्ति
जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
ग्रामीणों को तीन किमी की दुरी से मिली मुक्ति
राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती जुणदा -खेडी गांव में सोमवार को उचित मुल्य की दुकान का शुभारंभ होने पर ग्रामीणों के चेहरो पर विशेष खुशी झलकी।जानकारी के अनुसार जुणदा-खेड़ी गांव मे उचित मूल्य दुकान प्रारम्भ करने की ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से मांग की जारही थी। ग्रामीणों ने बताया कि जुणदा-खेडी गांव में उचित मुल्य की दुकान नहीं होने से ग्रामीणों को तीन किमी की दुरी पेदल तय करके जुणदा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राशन की दुकान पर पहुच कर सरकारी योजनाओं की राशन सामग्री को प्राप्त करने को विवश होना पड रहा था।
जुणदा-खेडी गांव में सोमवार को उचित मुल्य की दुकान का शुभारंभ किया गया। यहा से ग्राम पंचायत जुणदा के जुणदा-खेड़ी, गणेशपूरा और माताजी का खेड़ा गांव के ग्राम वासियो को राशन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। जुणदा-खेडी गांव में उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ होने से ग्राम वासियो ने खुशी व्यक्त की है। सचालक प्रेम प्रकाश सालवी ने बताया की ग्राम वासियो को समय पर सारी सरकारी योजनाओं की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें