कुंवारिया में जिला स्तरीय वालीबाल (शूटिंग) प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले देखने के लिए उमडे ग्रामीण व खेलप्रेमी
कुंवारिया में जिला स्तरीय वालीबाल (शूटिंग) प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले देखने के लिए उमडे ग्रामीण व खेलप्रेमी
रोचक मुकाबला जीत कर करणी क्लब, कुंवारिया क्लब, रायल क्लब व केलवा क्लब की टीम सेमीफाइनल में पहुची
रॉयल क्लब कुंवारिया के तत्वावधान में किया जा रहा है आयोजन
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबल आज
राजसमंद। जिले के कुंवारिया कस्बे के उमावि परिसर में रॉयल क्लब कुंवारिया के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय रात्रिकालीन द्वितीय जिला स्तरीय वालीबाल (शूटिंग) प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले देखने के लिए ग्रामीण व खेलप्रेमी खेल मेदान पर उमड़ रहे है।
आयोजन से जुड़े हुए अजय प्रजापत व पुरणमल छपरीबंद ने बताया कि कुंवारिया उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित वॉलीबॉल कोर्ट में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल (शूटिंग) प्रतियोगिता में रविवार की रात को खेले गए रोचक मुकाबलो में कुंवारिया क्लब, करणी क्लब काकरोली, रायल क्लब व केलवा क्लब ने कड़े मुकाबले को जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला सोमवार की रात को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले देखने के लिए सेकड़ो की सख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण खेल मेदान पर पहुच रहे है।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें