एक दिन के लिए शिवराम बुनकर रहे कुंवारिया नायब तहसीलदार

 सीताराम खटीक ने कुंवारिया नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया

एक दिन के लिए शिवराम बुनकर रहे कुंवारिया नायब तहसीलदार

सीताराम खटीक ने कुंवारिया नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया

कुंवारिया में 8 माह से तहसीलदार का पद रिक्त

राजसमंद । कुंवारिया  कस्बे के तहसील परिसर में मंगलवार को चारभुजा से नायब तहसीलदार के पद से स्थानांतरित हो कर आए सीताराम खटीक ने कुंवारिया नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है की इसी पद पर बांसवाड़ा से स्थानांतरित होकर आए शिवराम बुनकर ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया था तथा मंगलवार को कुंवारिया से धमोतर जिला प्रतापगढ़ के लिए स्थानांतरण हो गया।

इससे पूर्व कुंवारिया नायब तहसीलदार ललित कुमार यादव का कुंवारिया से फलासिया उदयपुर के लिए स्थानांतरण हुआ उनकी जगह शिवराम बुनकर को लगाया गया उन्हें भी एक दिन कार्य करने का अवसर मिला की राजसमंद जिले के चारभुजा तहसील से नायब तहसीलदार सीताराम खटीक का कुंवारिया तहसील में नायब तहसीलदार के पद के लिए स्थानांतरण हुआ।


                                        कुंवारिया नायब तहसीलदार सीताराम खटीक

नव नियुक्त कुंवारिया नायब तहसीलदार सीताराम खटीक के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर पूर्व नायब तहसीलदार ललित यादव, शिवराम बुनकर,  भू अभिलेख निरीक्षक हरलाल पुरबिया, कमलेश खटीक, मोहनलाल तेली, मंत्रालय स्टाफ पंकज शर्मा, गोविंद सिंह कविया, गणपत जीनगर, पटवारी भूरालाल मीणा,  हुक्मीचंद सेन, महेश सेन,  मनीष शर्मा, बिहारी लाल, चिराग कोठारी आदि उपस्थित थे। 

कुंवारिया में 8 माह से तहसीलदार का पद रिक्त

कुंवारिया तहसील मुख्यालय जहां पर जिले के राजस्व के जुड़े हुए सबसे अधिक कार्य संपादित किए जाते हैं ऐसे राजस्व से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्यालय में विगत 8 माह से तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है। ऐसे में नायब तहसीलदार ही तहसीलदार का कार्य देख रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू