इक्कीस हजार दीपों से जगमगाएगी सोमवार की शाम, राजसमंद झील की नौ चौकी की पाल

 पाल पर भव्य झील पूजन सोमवार शाम 6 बजे से

इक्कीस हजार दीपों से जगमगाएगी सोमवार की शाम, राजसमंद झील की नौ चौकी की पाल

पाल पर भव्य झील पूजन सोमवार शाम 6 बजे से

सीईओ बैरवा और आयुक्त राय ने देर शाम नौ चौकी पहुंच कर दिया तैयारियों को अंतिम रूप

राजसमंद।  राजसमंद झील स्थित नौ चौकी पाल पर भव्य झील पूजन और महाआरती का आयोजन सोमवार 28 अक्टूबर की शाम 6 बजे से 8 बजे तक  होगा।

 नौ चौकी पाल को 21000 दीपकों से सजाया जाएगा, साथ ही परिसर में लाइटिंग करवाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान भजन, संगीत सहित कई गतिविधियां होंगी। झील पर भव्य संगीतमय आरती और भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा।

 नगर परिषद द्वारा सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला कलेक्टर ने आमजन से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

रविवार देर शाम जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, एक्सईएन तरुण बाहेती ने लगभग दो घंटे तक झील पर मौजूद रह कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

जिला कलक्टर असावा ने बताया कि सोमवार की शाम 6 बजते ही यह कार्यक्रम शुरू होगा और इसे बेहद भव्य बनाया जाएगा, आमजन परिवार के साथ अपने साथ दीपक भी लेकर आएं और झील को सजाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू