विधायक माहेश्वरी ने बच्चों के साथ मनाया दीपावली का उत्सव
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बच्चों के साथ मनाया दीपावली का उत्सव
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बच्चों के साथ मनाया दीपावली का उत्सव
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने आज दीपावली के शुभ अवसर पर अपने कार्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों और कार्यकर्ताओं के संग आतिशबाजी कर दीपोत्सव का उत्सव मनाया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बच्चों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए और पांच दिवसीय इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हुए कहा, "दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में नव उत्साह लेकर आए और माँ महालक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहे।"कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और इस पर्व की खुशियों का आनंद लिया।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा, "आतिशबाजी के दौरान हमें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है, इसलिए सभी माता-पिता और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि आतिशबाजी करते समय बच्चों पर ध्यान दें और उन्हें सुरक्षित दूरी पर रखें।" उन्होंने सभी से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त दीपावली मनाने का भी आग्रह किया। दीपावली के इस पावन पर्व पर विधायक माहेश्वरी ने माँ महालक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आयुष्मान भारत योजना : सभी वरिष्ठ नागरिकों को दीपावली का उपहार
धनतेरस एवं आयुर्वेद दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का विस्तार करते हुए इसे सभी वृद्धजन के लिए लागू किया। इस घोषणा का स्वागत करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे दीपावली का विशेष उपहार बताया।
विधायक माहेश्वरी ने कहा, "इस ऐतिहासिक निर्णय से हमारे देश के 5 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा। यह योजना सभी वृद्धजन—चाहें वे गरीब, मध्यम वर्गीय या संपन्न हों—के लिए खुलेगी, और उन्हें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपए तक निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी।"
उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना का विस्तार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह निर्णय प्रधानमंत्री की जनहितैषी सोच को दर्शाता है और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाकर उनके जीवन में स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
विधायक माहेश्वरी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें