अहिल्या बाई होल्कर के त्याग व जेसी बसु के शोध कार्य को किया याद

कुंवारिया के सीनियर सेकेंडरी स्कूल व शहीद भगत सिंह विधालय में गोष्ठी का आयोजन

अहिल्या बाई होल्कर के त्याग व जेसी बसु के शोध कार्य को किया याद

गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रेरक प्रसंगो के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का किया आहवान

कुंवारिया के सीनियर सेकेंडरी स्कूल व शहीद भगत सिंह विधालय में गोष्ठी का आयोजन

राजसमंद ।  तहसील मुख्यालय कुंवारिया के सीनियर सेकेंडरी स्कूल व शहीद भगत सिंह विधालय में शनिवार को अहिल्या बाई होल्कर एवं महान वैज्ञानिक डाक्टर जगदीश चन्द्र बसु की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे त्याग की प्रतिमूर्ति अहिल्या बाई होल्कर के त्याग व जेसी बसु के शोध कार्य को याद किया गया।



उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में  आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान धर्मेन्द्र यादव, मुख्य अतिथि विज्ञान भारती के एवं वरिष्ठ शिक्षाविद जितेन्द्र कुमार सनाढ्य, विशिष्ट अतिथि उपप्रधानाचार्य दीनदयाल त्रिपाठी, पर्यावरण प्रेमी महेन्द्र टांक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख लक्ष्मण बंजारा, वरिष्ठ अध्यापक तारा चन्द पुनिया थे।



गोष्ठी में दोनों महापुरुषों की जीवनी पर विज्ञान भारती से आए मुख्य वक्ता शिक्षाविद जितेन्द्र कुमार सनाढ्य ने अपने विचार रखे। उन्होने त्याग की प्रतिमूर्ति अहिल्या बाई होल्कर के त्याग, समर्पण, न्यायप्रियता एवं संस्कृति संरक्षण के रूप मे जीवन जीने के कई उदाहरण प्रस्तुत किये। महान वैज्ञानिक डाक्टर जगदीश चन्द्र बसु के शोध, सूर्य की किरणों के बारे, पेड पोधे सजीव होते ऐसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों को सिद्ध करने वाले की जानकारी दी गई। संस्था प्रधान यादव ने भी अपने विचार रखे।



कार्यक्रम में 350 बच्चों को माता अहिल्याबाई होलकर का एक छाया चित्र एवं उनसे सम्बधित जानकारी का पत्रक वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन भगवती नन्दन दाधीच ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू