विधायक माहेश्वरी ने राजसमंद में विशेष राजस्व न्यायालय और श्रम न्यायालय की स्थापना की उठाई मांग

राजसमंद विधायक ने प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से की भेंट 

विधायक माहेश्वरी ने राजसमंद में विशेष राजस्व न्यायालय और श्रम न्यायालय की स्थापना की उठाई मांग

राजसमंद विधायक ने प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से की भेंट 

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने शुक्रवार को जयपुर में विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से भेंट कर राजसमंद जिला मुख्यालय पर विशेष राजस्व न्यायालय और श्रम न्यायालय की स्थापना कराने की मांग रखी गई।

राजसमंद विधायक माहेश्वरी ने विधि एवं न्याय मंत्री पटेल को अवगत कराया कि राजसमंद जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में राजस्व एवं श्रम संबंधी प्रकरण लंबित चल रहे हैं। इन मामलों के शीघ्र समाधान के लिए विशेष न्यायालयों की स्थापना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आमजन को न्याय मिलने में देरी न हो और विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

भेंट के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के कार्यालय में विधायक दीप्ति माहेश्वरी का भावपूर्ण स्वागत किया। विधायक ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर न्याय प्रक्रिया को सुलभ और प्रभावी बनाने में सहयोग करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू