कुरज के खेल मेदान पर ऐट प्लेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उदघाटन
प्रतियोगिता में 45 टीमे ले रही है भाग
कुरज के खेल मेदान पर ऐट प्लेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उदघाटन
प्रतियोगिता में 45 टीमे ले रही है भाग
राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती कुरज कस्बे के खेल मेदान पर श्री ताकाराज कुंवर ट्रस्ट कुरज के तत्वावधान में बुधवार को 5वीं ऐट प्लेयर क्रिकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत समारोह के साथ में उदघाटन किया गया।
ऐट प्लेयर क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, मुख्य अतिथि भाजपा कुरज मंडलध्यक्ष छीतरमल जाट, विशिष्ट अतिथि थानाधिकारी कुंवारियां उदय लाल बरघट, शांतिलाल खटीक, पूर्व उपसरपंच कमलेश राजोरा, भाजपा महिला मोर्चा कुरज मण्डलध्यक्ष राधारानी राजोरा, मोहन लाल खटीक, बाबूला खटीक पशुधन प्रसार अधिकारी खंडेल , प्रहलाद राय सेन पशुधन प्रसार अधिकारी कुरज, ताकाराज कुंवर ट्रस्ट अध्यक्ष मांगी लाल गाडरी, नेशनल खिलाड़ी जगदीश चन्द्र हरिजन, विनोद व्यास एवं समस्त ताकाराज कुंवर ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थिति थे।
आयोजन से जुड़े गिरिराज खटीक ने बताया कि ऐट प्लेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में 45 टीमें भाग ले रही हे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जीवाखेड़ा व दरीबा के मध्य खेला गया। मुकाबले में दरीबा टीम के दिव्यांग खिलाड़ी सोनू कटारिया का खेल प्रदर्शन उपस्थित दर्शको को रोमांचित कर दिया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें