अवैध एलपीजी गैस पर रसद विभाग की कार्रवाई

कुंवारिया से 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

अवैध एलपीजी गैस पर रसद विभाग की कार्रवाई

कुंवारिया से 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

राजसमंद। रसद विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों के अवैध कारोबार एवं कालाबाजारी रोकने के अभियान के तहत तहसील राजसमन्द के कुंवारिया कस्बे में सघन रिहायशी इलाके में एक किराणा व्यवसायी के परिसर में जांच कर अवैध रूप से कारोबार की नियत से बिना किसी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस भण्डारित 11 घरेलू गैस सिलेण्डरों (14.2 किलोग्राम) को मय 156 किलोग्राम एलपीजी गैस के जब्त किया गया। 

जांच दल में जिला रसद अधिकारी विजय सिंह के साथ  रणजीत सिंह सिसोदिया प्रवर्तन अधिकारी, लोकेश जोशी प्रवर्तन अधिकारी, राकेश माहेश्वरी, प्रवर्तन निरीक्षक उपस्थित थे। खाद्य विभाग के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों के अवैध कारोबार एवं भण्डारण के क्रम में निरन्तर जांच कार्यवाही की जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू