कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
आम नागरिकों ने कहा कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर बननी चाहिए पंचायत समिति
कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
आम नागरिकों ने कहा कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर बननी चाहिए पंचायत समिति
ग्रामीणों ने कुंवारिया तहसील मुख्यालय की उपेक्षा करने पर जताया रोष
राजसमंद। कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति की मांग को लेकर सोमवार को कस्बे में हस्ताक्षर अभियान चलाकर पंचायत समिति बनाने की मांग को प्रभावी ढंग से मुखर किया गया।
कस्बे के मध्य में चौपाटी पर सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं व आमजन ने कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति की मांग से जुडे हुए पोस्टर पर हस्ताक्षर करके अपनी आवाज को बुलंद किया। मौके पर पहुंचे प्रबुद्धजनों ने कहा कि कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पिछले 20 वर्षों से पंचायत समिति बनाने की मांग की जा रही थी उसकी उपेक्षा करना आम जनता के साथ छलावा करने के समान है। कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर करते हुए बताया कि कुंवारिया में तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, सीएचसी, ब्रॉडगेज, फोरलेन की कनेक्टिविटी सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भी उपेक्षा की जा रही है वो सरासर गलत है।
क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं ने कुंवारिया तहसील मुख्यालय की उपेक्षा करने नाराजगी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति बनेगी तो क्षेत्र की 20 से भी अधिक ग्राम पंचायतों का कुंवारिया से सीधा जुड़ाव होगा तथा आम जन को हर प्रकार से सुविधाजनक रहेगी।
कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि मांग को लेकर धरना अनवरत रूप से जारी है वही पोस्टर पर हजारों हस्ताक्षर कराने के उपरांत कुंवारिया की मांग से जुड़े हुए पोस्टर को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर कुंवारिया ग्राम पंचायत प्रशासक ललित श्रीमाली, गौतम ओस्तवाल, रितिव सोमानी, अल्पेश पीपाड़ा, गिरिराज काबरा, बलवंत ओस्तवाल, पारसमल ओस्तवाल, प्रकाश पीपाड़ा, गिरिश दाधीच, ख्याली पालीवाल, उदय लाल तंबोली, मुकेश कुमार, सुरेश चन्द्र, लक्ष्मण लाल, गणेश लाल, रतन लाल, राम लाल आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें