सांसद व पंचायत राज्य मंत्री को कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग से कराया अवगत
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा ''कुंवारिया में पंचायत समिति बनने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत ''
सांसद व पंचायत राज्य मंत्री को कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग से कराया अवगत
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा ''कुंवारिया में पंचायत समिति बनने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत ''
पंचायत समिति की मांग को लेकर कुंवारिया में धरना प्रदर्शन रहा जारी
राजसमंद। कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति का गठन करने की मांग को लेकर क्षैत्र के विभिन्न गांवो के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेंवाड़ व पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर से भेंट करके कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग का ज्ञापन देकर मांग से अवगत कराया गया। कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर धरना शनिवार को भी अनवरत रूप से जारी रहा।
कुंवारिया क्षैत्र के प्रतिनिधि मण्डल ने भौगोलिक दृष्टि, प्रशासनिक सुविधा, जन सुविधाओं और जनभावनाओं के साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण को ध्यान रखकर कुंवारिया को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने समोर बाग निवास पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड से मुलाकात की गई। सांसद ने प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कुंवारिया में विगत 20 वर्षों से पंचायत समिति की मांग को अनवरत रूप से उठाया जा रहा है और वर्तमान में पंचायती राज पुनर्गठन चल रहा है ऐसे में कुंवारिया को पंचायत समिति नहीं बनाना जन सामान्य के साथ अन्याय है। प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि कुंवारिया में तहसील, पुलिस थाना, फोरलेन, ब्रोडगेज, सीएचसी सहित अन्य मुलभुत सुविधाए उपलब्ध है जिससे आमजन को सभी प्रकार की सुविधाए एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाऐगी। कार्यकर्ताओं ने कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर आमजन की सुविधा को देखते हुए पंचायत समिति बनाने की मांग को उठाया। सांसद मेंवाड ने भी प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों की बात को काफी गंभीरता से सुना तथा सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत फियावड़ी प्रशासक सुरेश चौधरी, ग्राम पंचायत कुंवारिया प्रशासक ललित श्रीमाली, राजसमंद भाजपा के पूर्व आई.टी. जिला संयोजक गिरिराज काबरा, कुंवारिया के पूर्व सरपंच दौलत सिंह शक्तावत, गौतम ओस्तवाल, रामप्रकाश सोमानी, अंतरिक्ष दाधीच आदि उपस्थित थे।
इसी प्रकार से कुंवारिया क्षैत्र के विनोद तातेड़, रतन लाल खटीक, रामेश्वर साहु, विपिन तातेड़, कुंवारिया प्रशासक ललित श्रीमाली, गणेश पोरवाल आदि कार्यकर्ताओं ने पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर से मिल कर कुंवारिया में पंचायत समिति बनाने की मांग को पुरजोर तरिके से उठाया। मंत्री दिलावर ने आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें