किसान कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं - जिला प्रमुख जाट
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
किसान कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं - जिला प्रमुख जाट
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
राजसमंद। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, राजसमंद द्वारा आत्मा सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला प्रमुख रतनी देवी जाट मुख्य अतिथि रही। इस अवसर पर जिलेभर से लगभग 150 कृषकों ने भाग लिया।
कार्यशाला में उपस्थित किसानों को जल संरक्षण तकनीकों की जानकारी देते हुए जिला प्रमुख रतनी देवी जाट ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
संयुक्त निदेशक कृषि भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने वंदे गंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उप निदेशक उद्यान कल्प वर्मा ने सूक्ष्म सिंचाई, सौर ऊर्जा पंप योजना तथा उद्यानिकी विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी साझा की। आत्मा परियोजना निदेशक संतोष दुरिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वंदे गंगा अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर सहायक निदेशक कृषि नाथद्वारा शिवप्रकाश ने फार्म पॉन्ड, पाइपलाइन जैसी जल बचत योजनाओं की जानकारी दी, जबकि सहायक निदेशक कृषि गणपतलाल लोहार ने प्राकृतिक खेती और गोवर्धन जैविक योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान जिले के 20 किसानों को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृतियाँ भी मौके पर वितरित की गईं।
इस अवसर पर सहायक निदेशक कृषि सतीश चौहान, सहायक निदेशक उद्यान प्रवीण कुमार गुप्ता, उप परियोजना निदेशक आत्मा कैलाश गमेती, कृषि अधिकारी रोशनलाल डांगी, शिवांग नेहरा, दिनेश चंद्र आमेटा, कन्हैयालाल जाट, संजना दुरिया सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें