मुक पशुओं के लिए पेयजल की कर रहे हैं व्यवस्था
विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर चालू होते ही भरते है पशुओं की पौ
मुक पशुओं के लिए पेयजल की कर रहे हैं व्यवस्था
प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से पशुओं के लिए उपलब्ध करा रहे हैं मीठा पानी
विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर चालू होते ही भरते है पशुओं की पौ
राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर प्रारंभ होते ही मुक पशुओं की पेयजल की पीड़ा को समझते हुए कस्बे के प्रमुख स्थानों पर बनी हुई पशुओं की पौ के लिए पानी उपलब्ध कराते हैं वहीं कस्बे के आसपास के क्षेत्र में जहां पर पक्की पौ उपलब्ध नहीं हो वहां पर खड्डौ में पानी प्रवाहित करके पशु व पक्षियों के पेयजल को उपलब्ध कराते हैं।
कुंवारिया के युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सेन पिता स्व.मांगीलाल सेन के द्वारा विगत पांच वर्षों से गर्मी का दौर प्रारंभ होते ही कस्बे के प्रमुख स्थानों पर बनी हुई पशुओं की पौ में अपने स्तर पर मीठा पानी उपलब्ध कराते हैं साथ ही कस्बे के आसपास के क्षेत्र में जहां पर पक्की पौ नहीं बनी हुई वहां पर खड्डौ में टैंकर के माध्यम से पानी प्रवाहित करके पशुओं की प्यास को बुझाने का कार्य करते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सेन ने बताया कि कस्बे में कहीं पर भी पशुओं की पौ खाली दिख जाती है तो तुरंत उसमें टैंकर से मीठा पानी भर देते हैं वही आसपास के क्षेत्र में जहां पशुओं की पक्की पौ नहीं है वहां पर भी खड्डौ में पानी भरते हैं ताकि पशुओंं के साथ पक्षी व जंगली जीव जन्तु भी तेज गर्मी के दौर में अपनी प्यास को आसानी बुझा सके। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सेन के प्रयास की पूरे कस्बे में काफी सराहना की जा रही है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें