बैठक में अंबेडकर सर्किल के सौंदर्यकरण की बनाई रूपरेखा

डॉ भीमराव अंबेडकर विकास परिषद की बैठक का आयोजन 

बैठक में अंबेडकर सर्किल के सौंदर्यकरण की बनाई रूपरेखा 

डॉ भीमराव अंबेडकर विकास परिषद की बैठक का आयोजन 

राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के भीमराव अंबेडकर सर्किल पर शुक्रवार को मूल चंद रेगर की अध्यक्षता डॉ.भीमराव अंबेडकर विकास परिषद कुंवारिया की विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अंबेडकर सर्किल के सौंदर्यकरण सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा करके आवश्यक रूपरेखा तैयार की गई। 

आयोजित बैठक में अंबेडकर सर्कल के सौंदर्यकरण, डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर छतरी निर्माण एवं सर्कल के चहुँमुखी विकास पर विचार विमर्श करके अंतिम रूपरेखा को तेयार किया गया। 

इस अवसर पर रतनलाल रेगर, लहरी लाल रेगर, नारू लाल रेगर, प्रेमचंद यादव, छगनलाल रेगर, मदन लाल रेगर, रोशन लाल सालवी, कालू लाल रेगर, ओम प्रकाश चावला, सुनील सालवी, सुरेश चंद्र रेगर, प्रेम शंकर खटीक आदि  उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू