सतत प्रयास करे कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं- लेफ्टिनेंट हसन

लेफ्टिनेंट बने असद हसन का कुंवारिया में हुआ नागरिक अभिनंदन

सतत प्रयास करे कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं- लेफ्टिनेंट हसन

लेफ्टिनेंट बने असद हसन का कुंवारिया में हुआ नागरिक अभिनंदन

राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के होनहार युवा असद हसन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर कुंवारिया कस्बे के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर असद ने सभी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा माता, पिता व परिवार के आशीर्वाद के साथ बार-बार कड़ी मेहनत करने से सफलता मिलती है।

 उन्होनें कहा कि सतत प्रयास करे तो जीवन में कोई भी लक्ष्य असभंव नहीं होता है। उन्होने कस्बे के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन का कोई भी फिल्ड हो उसमे सफलता प्राप्त करनी है तो पुरे मनोयोग के साथ में लगातार कडी मेहनत करे तो सफलता अवश्य मिलती है। 

उन्होनें कहा कि जीवन में कोई भी निधारित लक्ष्य के लिए प्रयास जितनी ईमानदारी से किया जाऐगा तो उसके परिणाम का फल भी उतना ही मीठा मिलेगा । उन्होने युवाओं से जीवन में लक्ष्य बनाकर कडी मेहनत करने का आहवान किया।

कार्यक्रम के तहत लेफ्टिनेंट असद हसन का नागरिक अभिनंदन किया गया तथा सामुहिक रूप से अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर कुंवारिया प्रशासक ललित श्रीमाली, पसस कुसुम तातेड़, जिपस लेहरू लाल अहीर, फ़ियावड़ी प्रशासक सुरेश जाट, घाटी उप सरपंच विजयप्रकाश सनाढ्य, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, नगर पालिका आमेट उपाध्यक्ष मिरू खान, पूर्व सरपंच दौलत सिंह शक्तावत, बार एसोसिएशन राजसमन्द महासचिव महेश सेन, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल टाक, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विपिन तातेड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरिराज मुंदड़ा, समाजसेवी रतन लाल जाट, किशन साहू, सुंदर लाल ओस्तवाल, जगदीश जागेटिया, अर्जुन लाल जागेटिया, सुखदेव यादव, गणेश लाल पोरवाल, विनोद तातेड़, प्रथ्वीराज जाट, बंशी लाल पायक, गणेश लाल वीरवाल,  अंबा पुरी गोस्वामी,  हाजी गफूर मोहम्मद, नत्थे मोहम्मद, राजेंद्र पोखरना, अब्दुल मोहम्मद, पारस सालवी, शिक्षाविद राकेश चपलोत, हीरालाल सालवी, समसुद्दीन, अलादीन, सलीम खान, इस्माइल खान, अल्ताफ खान, मोबिन शेख, सिराज मोहम्मद, इम्तियाज मंसूरी, नासिर मोहहमद, राजेन्द्र कुमार , विजयप्रकाश पीपाड़ा, सतीश पोरवाल, विनय दाधीच, मुस्ताक मंसूरी, अमर सिंह डोडिया,  सोहन लाल मीणा, मंसूरी समाज, मेवाती समाज व कस्बे व आसपास के गावो के अन्य समाज के सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता महेश सेन ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू