बिहू अटैक फ़िल्म के एक्टर देव मेनारिया का मेघाखेड़ा में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
एक्टर मेनारियां ग्रामीणों की आत्मीयता से हुए गदगद
बिहू अटैक फ़िल्म के एक्टर देव मेनारिया का मेघाखेड़ा में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
एक्टर मेनारियां ग्रामीणों की आत्मीयता से हुए गदगद
राजसमंद। जिले के कुंवारिया कस्बे के समीपवर्ती मेघाखेड़ा गांव में सोमवार को मुंबई से आए बिहू अटैक फ़िल्म के एक्टर देव मेनारिया का मेघाखेड़ा में रतन लाल लोहार व ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया।
गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम अहीर ने बताया कि उदयपुर जिले के वल्लभनगर के पास मेनार गांव का युवा एक्टर देव मेनारिया जो कि लंबे समय से मुंबई में रहते है उन्होंने बिहू अटैक फिल्म में विभिन्न किरदारो का रोल किया है। युवा एक्टर के मेघाखेड़ा पीपली अहीरान गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मेवाड़ी पगड़ी, इकलाई से गर्मजोशी के साथ में स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि यह फ़िल्म बिहू अटैक देश के बॉर्डर के ऊपर बनाई गई है। यह फ़िल्म आगामी दशहरा पर रिलीज होगी ,एक्टर को देखने के लिए मेगा खेड़ा गांव में पिपली अहिरान, पेमा खेड़ा, गोगाथला आदि आसपास गांव के कई लोग भी मौके पर पहुंचे।
बिहू अटैक फिल्म के एक्टर के साथ ग्रामीणों ने सेल्फी लेकर अपनी फोटो खिंची। सेल्फी लेने के लिए लोगो की होड़ लग गई। कुछ समय ग्रामीणों के मध्य में गुजारने के बाद में वो वहाँ से मेनार के लिए रवाना हो गए।
एक्टर देव मेनारिया गांव के रतन लोहार के यहां मुंडन के सामाजिक प्रोग्राम में आए थे। इस मौके पर प्रभु लोहार, माधव लाल अहीर, बंसीलाल अहीर, कैलाश अहीर, चुनीलाल, मोहन अहीर एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें