वर्षावास मे धर्मावलंबी तपस्या के माध्यम से कर्मो की निर्जरा करे- कोमल मुनि
चातुर्मास के आयोजन को लेकर दिया भाव भरा आमंत्रण
वर्षावास मे धर्मावलंबी तपस्या के माध्यम से कर्मो की निर्जरा करे- कोमल मुनि
चातुर्मास के आयोजन को लेकर दिया भाव भरा आमंत्रण
चार जुलाई को होगा मंगल प्रवेश
राजसमंद। उप प्रवर्तक कोमल मुनि, सेवा भावी रमेश मुनि व नव दीक्षित हर्षित मुनि 4 जुलाई शुक्रवार को कुवारिया मे भव्याति भव्य चातुर्मास-2025 के लिए मंगल प्रवेश करेंगे।
उप प्रवर्तक कोमल मुनि ने चातुर्मास मे श्रावक श्राविकाओ से ज्यादा से ज्यादा धर्म आराधना करने का आव्हान किया साथ ही कहा की चातुर्मास के दोरान प्रत्येक धर्मावलंबी तपस्या कर पूरे जीवन काल मे किये अपने कर्मो की निर्जरा कर सकते है।
श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ कुवारिया के अध्यक्ष पारसमल ओस्तवाल ने बताया की गुरुदेव 3 जुलाई को गलवा से विहार कर गारियावास रात्रि रुकेंगे व 4 जुलाई को सुबह हॉस्पिटल परिसर के बाहर, सब्जी मंडी, सदर बाजार, महावीर मार्केट होते हुए महावीर भवन पहुुंचेगे। समाज के सदस्यों द्वारा प्रवेश हेतु भव्य तेयारिया की जा रही है।
समाज के यशवंत प्रकाश पिपाडा ने बताया की चातुर्मास की तयारियो के तहत संपूर्ण भारत के विभिन्न क्षेत्रों मे पत्रिका का वितरण किया जा चुका है। इसी कडी में जैन समाज के यशवंत पिपाडा, विपिन तातेड, विनोद तातेड सहित समाज के सदस्यों ने राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसिजा सहित जिले के सभी अधिकारियों को पत्रिका देकर प्रवेश हेतु निमंत्रण दिया गया।
अंबेश कुमुद मंडल के अध्यक्ष विपिन तातेड ने बताया की श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ कुवारिया, अंबेश कुमुद मंडल, चंदनबाला महिला मंडल एवं कन्या मंडल सहित पूरे जिले मे गुरुदेव के चातुर्मास को लेकर उत्साह है। चातुर्मास के तहत अगले चार महीनों तक प्रतिदिन सुबह प्रार्थना 7 बजे, प्रात: 9 बजे से 10 बजे तक प्रवचन, दोपहर में ज्ञान चर्चा और शाम को प्रतिक्रमण होगा। बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं भी होंगी।
चातुर्मास के चार महिनो के दोरान समाज के संतों के जन्म महोत्सव, दीक्षा जयंती और निर्वाण दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे जिसके तहत 18 जुलाई को उपप्रवर्तक मेवाड़ भास्कर युवा मनीषी कोमल मुनि महाराज की जन्म जयंती मनाई जाएगी। 25 जुलाई को आचार्य सम्राट आनंद ऋषि जी महाराज की जन्म जयंती होगी। 15 अगस्त को मेवाड़ प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव मदन मुनि महाराज की दीक्षा जयंती मनाई जाएगी। 17 अगस्त को चंदनबाल बालिका मंडल का सम्मेलन होगा इसमें देशभर से समाज की बालिकाएं भाग लेंगी। 20 अगस्त से जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व पर्युषण पर्व शुरू होगा। 27 अगस्त को सवत्सरी महापर्व मनाया जाएगा 18 सितंबर को वर्तमान आचार्य सम्राट श्री शिवमुनि जी महाराज की जन्म जयंती होगी। 4 अक्टूबर को श्रमण संघीय महामंत्री पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्य मुनि जी महाराज की पंचम पुण्यतिथि मनाई जाएगी। 21 अक्टूबर दीपावली पर भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया जाएगा। 27 अक्टूबर को आचार्य मानजी स्वामी का जन्म, दीक्षा और निर्वाण महोत्सव होगा। 5 नवंबर को वीर लोकशाह जयंती और चातुर्मास का समापन होगा। आयोजित सभी कार्यक्रम धर्म आराधना करते हुए सामायिक, आयम्बिल, उपवास, कर मनाये जायेंगे।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें