ग्लोरियस पब्लिक स्कूल कुंवारियां में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

 समर केंप के तहत विविध रचनात्मक गतिविधियों का हुआ आयोजन

ग्लोरियस पब्लिक स्कूल कुंवारियां में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

समर केंप के तहत विविध रचनात्मक गतिविधियों का हुआ आयोजन

राजसमंद। जिले के कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में सोमवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ।

समापन समारोह में विद्यालय के निर्देशक रवि सोनी, ट्रेजरार संयुक्ता सोनी, अनुराधा जोशी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समर केंप में डांस, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, इगलिंश स्पोकन सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमे विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ में भाग लिया। शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने शिविर में बहुत मज़ा किया और नई चीजें सीखीं। एक छात्र ने कहा यह शिविर उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा शिविर में योग करना सीखा और कला में भी अपनी रुचि बढाई।

विद्यालय के प्रबंधन टीम ने बताया कि समर के आयोजन में स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किए जाऐगे।

इस अवसर पर अनुराधा जोशी , निहारिका विजयवर्गी, ट्विंकल कुंवर, शिवानी शर्मा, रीना प्रजापत, अभिलाषा तंबोली, आशा कुमावत , अनिता वैष्णव, सेजल वैष्णव, सुगन कुंवर आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू