राष्ट्रीय निशानेबाजी स्पर्धा के लिए चयनित हुईं निष्का माहेश्वरी

विधायक माहेश्वरी ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय निशानेबाजी स्पर्धा के लिए चयनित हुईं निष्का माहेश्वरी

विधायक माहेश्वरी ने दी शुभकामनाएं

राजसमंद। विधायक  राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित हरियाणा राज्य 10 मीटर पिस्टल एन आर चैंपियनशिप (सब-जूनियर महिला व्यक्तिगत वर्ग) प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगामी प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता 2025 के लिए चयनित होने पर निष्का माहेश्वरी को हार्दिक बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उल्लेखनीय है कि निष्का माहेश्वरी राजस्थान की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्व. किरण माहेश्वरी की पुत्री विधायक दीप्ति माहेश्वरी की भतीजी हैं। प्रतियोगिता में निष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 302/400 अंक अर्जित किए और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रमाण दिया।

निष्का गुरुग्राम के प्रतिष्ठित शिव नाडर स्कूल की कक्षा सात की छात्रा हैं। उनकी माता डॉ. वैशाली माहेश्वरी, जो विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि निष्का की इस सफलता में उनके प्रशिक्षक पूर्व सेना अधिकारी राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन तथा पिता प्रशांत माहेश्वरी की निरंतर प्रेरणा का विशेष योगदान रहा है।

निष्का की इस उपलब्धि पर शिव नाडर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू