उपला सादड़ा में पेयजल योजना के लिए किया भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

गांव में पेयजल की योजना के तहत कुआं, पानी की टंकी व पाइपलाइन बिछाने का होगा कार्य

उपला सादड़ा में पेयजल योजना के लिए किया भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

गांव में पेयजल की योजना के तहत कुआं, पानी की टंकी व पाइपलाइन बिछाने का होगा कार्य

राजसमंद। कुंवारिया तहसील क्षैत्र के वणाई ग्राम पंचायत के उपला सादड़ा गांव में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है गांव में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए डीएमएफटी योजना के तहत प्रस्तावित कार्यो के लिए शनिवार को भुमि पूजन किया गया।

पेयजल की प्रस्तावित योजना के लिए डीएमएफटी योजना के तहत गांव में कुआं खुदाई, पानी टंकी का निर्माण व पाइपलाइन बिछाने का कार्य स्वीकृत हुआ, जिसका भूमि पूजन समारोह पूर्वक किया गया। कार्य की शुरुआत से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने के पश्चात गांव में लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी।

 भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत वणाई के प्रशासक गीताबाई गुर्जर, भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष बंसीलाल चोपड़ा, वार्ड पंच गणेश गुर्जर, शंकर सिंह, सोहन सिंह, रामलाल गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, मोहन गुर्जर, बाबू गुर्जर, गोरधन गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, मिठू सिंह, सुल्तान सिंह सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ