जो बीत गया है वो अब दौर न आएगा, इस दिल मे सिवा तेरे कोई और न आएगा....

एक शाम ''धर्मेंद्र'' के नाम कार्यक्रम का आयोजन

जो बीत गया है वो अब दौर न आएगा, इस दिल मे सिवा तेरे कोई और न आएगा.... 

एक शाम '' धर्मेंद्र '' के नाम कार्यक्रम का आयोजन

नाथद्वारा के पंचम ग्रुप के गीतकारों व संगीतप्रेमियों के द्वारा अभिनेता धर्मेंद्र को दी ''श्रद्धांजलि व स्वरांजलि ''

राजसमंद। जिले में प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा के स्थानीय पंचम ग्रुप के गीतकारों व संगीत प्रेमियों के द्वारा अभिनेता धर्मेंद्र को भावपूर्ण '' श्रद्धांजलि व स्वरांजलि '' अर्पित की गई।

आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता योगेश श्रीमाली ने धर्मेन्द्र के जीवन से जुड़ी हुई स्मृतियों व यादों को साझा कर उनके नेकदिली व जिंदादिली से अवगत कराया तथा धर्मेंद्र के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देकर धर्मेंद्र को याद किया।

स्वरांजलि कार्यक्रम की शुरुआत में अनिल बागोरा ने हम बेवफा हरगिज.... व  में कंही कवि न बन जाऊं तेरे प्यार...,डॉ आनंद श्रीवास्तव ने  बहारों ने मेरा चमन.. व आया है मुझे फिर याद...., अब्बास अली ने छलकाए जाम...व आपके हंसी रुख पे..., चंद्रप्रकाश ने तुम्हे जिंदगी के उझाले मुबारक... व  हुई श्याम उनका खयाल.., गोपाल ठाकुर ने मेरे दुश्मन तू मेरी दोस्ती... व में जट यमला पगला दीवाना.., कमल शर्मा ने  दिल ने फिर याद किया व नागिन सा रूप तेरा.., मनोज पालीवाल ने पल पल दिल के पास...व देखा है तेरी आँखों मे.., पंकज सालवी ने ये दोस्ती हम नही तोड़ेंगे...., सुनील सनाढय ने मेंहबूबा तेरी तस्वीर किस तरह में बनाऊ....,

कार्यक्रम में एडवोकेट योगेश श्रीमाली ने जो बीत गया है वो अब दौर न आएगा इस दिल मे सिवा तेरे कोई और न आएगा.... व  चला भी आ  आजा रसिया..

रघुवंश मिश्रा ने प्यार का पहला खत ....जैसे गीतों को मधुर आवाज में गाते हुए सुपर स्टार व लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया।

कार्यक्रम का संचालन योगेश श्रीमाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर काफी सख्या में गीतकार व संगीतप्रेमी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू