अंत्योदय की भावना को साकार करता जनकल्याणकारी बजट - विधायक माहेश्वरी

अंत्योदय की भावना को साकार करता जनकल्याणकारी बजट - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद  विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने राजस्थान सरकार के बजट को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को मूर्त रूप देने वाला दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग,  युवाकिसानमहिला एवं वंचितों के सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित है तथा प्रदेश को विकास की नई दिशा प्रदान करेगा।

विधायक माहेश्वरी ने राजसमंद झील की दायीं एवं बायीं मुख्य नहर के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये के प्रावधान को किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इससे सिंचाई तंत्र सुदृढ़ होगाकृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अन्नपूर्णा माता मंदिर से दयाल शाह किला तक प्रस्तावित रोपवे तथा मुखर्जी चौराहे से द्वारकाधीश मंदिर तक एलिवेटेड रोडवर्तुल मार्ग एवं पार्किंग के लिए व्यवहार्यता अध्ययन की स्वीकृति से राजसमंद में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापार एवं रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।

राजकीय सेठ रंगलाल कोठारी महाविद्यालयराजसमंद में रसायन विज्ञानप्राणि विज्ञानवनस्पति विज्ञानव्यवसाय प्रबंधन एवं ई..एफ.एममें नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने को उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

गिलुंड में पुलिस थाने की स्थापना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा आमजन में सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ होगा। साथ ही नॉन-पेचेबल एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माणमिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण तथा अटल प्रगति पथ के लिए किए गए प्रावधानों से आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि यह बजट विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के निर्माण की व्यापक कार्ययोजना की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैजो प्रदेश को प्रगति के नए आयाम प्रदान करेगा।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवासंगठनात्मक समर्पण और अंत्योदय के आदर्शों का प्रेरक प्रतीक है - विधायक माहेश्वरी


राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पंडित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवासंगठनात्मक समर्पण और अंत्योदय के आदर्शों का प्रेरक प्रतीक है।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन आज भी भारतीय राजनीति और समाज जीवन के लिए पथप्रदर्शक सिद्धांत है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का जो संकल्प दियावही अंत्योदय की मूल भावना हैजिसे भाजपा साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन केवल राजनीतिक दर्शन तक सीमित नहीं थाबल्कि वह सामाजिक समरसताआत्मनिर्भरता और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। उनका जीवन सादगीईमानदारी और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का उदाहरण है।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू