नानी बाई मायरा कथा का आनंद मय समापन।

ठाकुर जी ने स्वयं भरा नानी बाई के मायरा।
जगदीश जी वैष्णव के भजनों पर अल सुबह तक खूब झूमे श्रद्धालु।
ओंकारेश्वर महादेव के चढ़ाई ध्वजा।
(कांकरोली) नगर में साईं विहार कॉलोनी में तीन दिवसीय ओंकारेश्वर महादेव मंदिर ध्वजा महोत्सव कार्यक्रम का भव्य समापन ठाकुर जी के द्वारा नानी बाई के मायरा भरने की रस्म के साथ संपन्न हुआ।
पूर्व में देर रात्रि भजन सम्राट जगदीश वैष्णव के भजनों पर अल सुबह तक श्रद्धालु खूब झूमे।
जगदीश वैष्णव द्वारा बन्नो मारा चारभुजा रो नाथ, आवरी माता की लावणी, मेवाड़ की गवरी, देवता निमंत्रण, बेटी का महत्त्व, गुरु वंदना, बम्बा वाले राडा जी महिमा इत्यादि सुंदर भजन प्रस्तुत किए। प्रातः ओंकारेश्वर महादेव के अभिषेक पश्चात रोकड़िया हनुमान जी के महंत महामंडलेश्वर मोनी रामदास जी की उपस्थिति में हवन अनुष्ठान प्रारंभ हुए ओर अभिजीत मुहूर्त में मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया।
तत्पश्चात पंडित कथा व्यास युगल किशोर बागोरा ने अंतिम दिवस की कथा में भक्त महिमा बताई।
नानी बाई मायरा  के अंतिम प्रसंग में भगवान श्री कृष्ण राधा रूक्मण ओर सांवल सेठ सहित ठाठ बाट से मायरा लेकर आए। ओर नानी बाई के मायरा भरा।
इस दौरान भक्त नरसी ओर कृष्ण के संवाद का अनुपम चित्रण ने सबको भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर पर कॉलोनी में स्थित ओंकारेश्वर महादेव को भी सांवरिया सेठ का मनमोहक श्रृंगार कर छप्पन भोग धराया गया।
जिनके 2000 से अधिक भक्तों ने दर्शन लाभ किया।
कार्यक्रम में पूर्व सभापति आशा पालीवाल दिनेश पालीवाल मण्डा पूर्व प्रधान भानु पालीवाल मंडा भाजपा पूर्व जिला महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया भाजयूमो जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल नगर मंत्री भवानी जोशी 44 श्रेणी पालीवाल समाज अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित बड़ा भानुजा पालीवाल समाज राष्ट्रीय महामंत्री भंवरलाल पुरोहित संरक्षक श्याम लाल जोशी तैराकी संघ अध्यक्ष मुकेश पालीवाल फुटबॉल संघ से घनश्याम बागोरा सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी सोहनलाल पालीवाल कुमावत समाज रणपछोर चौकी महामंत्री सुंदरलाल कुमावत रेडक्रास सचिव बृजलाल कुमावत पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड जिला उपाध्यक्ष किशन पालीवाल चारभुजा तहसील अध्यक्ष बसंत पालीवाल युवा संयोजक मनोज गिरीश डॉ राहुल महात्मा डॉ मुकेश मेनारिया डॉ हितेश जोशी कमल भोपाजी लक्ष्मी बागोरा पूर्व सरपंच सुंदरचा कृषि मंडी उदयपुर निदेशक मदन लाल गुर्जर सहित जिले व नगर के कई गणमान्य उपस्थित रहे।
भजन संध्या का संचालन डालचंद कुमावत ओर मायरा ध्वजा महोत्सव कार्यक्रम संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बागोरा ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी