शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने जिला प्रमुख का किया अभिनंदन
शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने जिला प्रमुख का किया अभिनंदन शिक्षकों व शिक्षण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से कराया अवगत शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रमुख से की मुलाकात राजसमंद। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिला प्रमुख राजसमंद रतनी देवी चौधरी का अभिनंदन करते हुए उन्हें शिक्षकों व शिक्षण व्यवस्था से जुड़ी हुई विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी का शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष राजसमंद रामेश्वर गुर्जर एवं ब्लॉक अध्यक्ष आमेट हरिओम सिंह चुण्डावत ने स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने शिक्षकों व शिक्षण व्यवस्था से जुड़ी हुई विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रतिनिधियों ने विद्यालय का समय 15 अक्टूबर तक सुबह की पारी का ही रखने की आवश्यकता व्यक्त की गई। जिला प्रमुख चौधरी ने दोनों ब्लॉक अध्यक्षों को निर्वाचन होने पर स्वागत अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गई । इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर सिंह कुंपावत, कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम गुर्जर, किशन लाल...