महासतियों की मादड़ी विद्यालय के 13 खिलाडिय़ों का हुआ राज्य स्तर पर चयन


  महासतियों की मादड़ी विद्यालय के 13 खिलाडिय़ों का हुआ राज्य स्तर पर चयन

साइक्लिंग रोड़ एवं साइक्लिंग ट्रेक प्रतियोगिता में हुआ चयन

राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती महासतियों की मादड़ी उमावि के १३ विद्यार्थी खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय में खिलाडियों का गर्मजोशी के साथ में स्वागत किया गया।                                

व्याख्याता उदय लाल गाडरी ने बताया कि‌ 8 सितबंर से 11 सितंबर तक आयोजित राजसमंद जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा साइक्लिंग ट्रेक प्रतियोगिता में महासतियों की मादड़ी स्कूल के नितेश गाडरी, नारायण लाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर, नारायण सिंह तथा छात्रा वर्ग में कृष्णा कुंवर, मोनिका कंवर, किरण कंवर ओर कंचन गुर्जर का राज्य स्तरीय साइक्लिंग ट्रेक प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ।

व्याख्याता नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि इसी प्रकार दिनांक 24 सितबंर से 27 सितबंर तक आयोजित राजसमंद जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र छात्रा साइक्लिंग रोड़ प्रतियोगिता में जीतू सालवी, पूनम गुर्जर, रविना बंजारा, पूजा गुर्जर, रविना बंजारा ओर लक्ष्मी भील का राज्य स्तरीय साइक्लिंग रोड़ प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ । 

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के प्रधानाचार्य भवानी सिंह राव, मादड़ी उपसरपंच नारायण लाल गुर्जर, उदय लाल गाडरी, नरेंद्र सिंह सोलंकी, शारीरिक शिक्षक पूरण शर्मा, प्रकाश हींगड़ एवं विद्यालय परिवार ने सभी खिलाडिय़ों का स्वागत एंव उत्साहवर्धन किया। ग्राम पंचायत महासतियों की मादड़ी के उपसरपंच नारायण लाल गुर्जर ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता साइक्लिंग रोड़ में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को ट्रेक सूट देने की घोषणा की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू