ओलनाखेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात
ओलनाखेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
मोबाइल ऐप के माध्यम से भाजपा सदस्यता अभियान के तहत जोड़े नए सदस्य
राजसमंद । समीपवर्ती ओलनाखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के आयोजित बैठक में सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवाचार कार्यक्रम मन की बात को गंभीरता से सुना तथा उनके द्वारा बताए गए मार्गदर्शन को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 114वें कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओलनाखेड़ा ग्राम पंचायत शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश पंचायतराज प्रकोष्ठ की कार्यकारणी सदस्यं माधव चौधरी थे, विशिष्ठ अतिथि कार्यक्रम के संयोजक राजसमंद पंचायत समिति के उपप्रधान सुरेश कुमावत, भाजपा सरदारगढ़ मंडल अध्यक्ष शिवचरण सिंह चौहान थे। मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को गति देते हुए मोबाइल ऐप के माध्यम से भाजपा परिवार में नवीन सदस्यों को जोड़ा गया।
बैठक में भाजपा पंचायतराज प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारणी सदस्य माधव चौधरी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र देश भारत में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा परिवार का सदस्य होना स्वयं को गोरवान्वित होने की अनुभूति देता है।
चौधरी ने कार्यक्रम में भाजपा की स्थापना से लगाकर वर्तमान समय तक की भाजपा की रीति नीति व कार्य प्रणाली से कार्यकर्ताओं का अवगत कराया। उन्होनें कहा कि भाजपा ने सदैव राष्ट्र को प्राथमिकता दी है। भाजपा का प्रत्येक सदस्य देशभक्त व कर्तव्यनिष्ट होता है।
सरदारगढ़ मंडल अध्यक्ष शिवचरण सिंह चौहान ने भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रत्येक शक्ति केंद्र व बूथ प्रभारियों को भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देकर आधिकाधिक संख्या में नए व्यक्तियों को भाजपा परिवार का सदस्य बनाने का आह्वान किया।
आयोजित बैठक में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य माधव चोधरी, राजसमंद उप प्रधान सुरेश कुमावत, भाजपा सरदारगढ़ मण्डल अध्यक्ष अधिवक्ता शिवचरण सिंह चौहान, ओलनाखेड़ा सरपंच दिनेश वेष्णव, शिव लाल जाट, राम लाल जाट, सुरेश जाट, संजय शर्मा, रतन गाडरी, चतरभुज जाट, डालचन्द्र जाट, कैलाश सुथार, हिरा नाथ आदि काफी सख्या में बुथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें