श्रीमाली समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन "मंथन" हेतु संपर्क अभियान हुआ तेज




श्रीमाली समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन "मंथन" हेतु संपर्क अभियान हुआ तेज

"भीनमाल" (राजस्थान) में 28 व 29 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

राजसमंद। अखिल भारतवषींय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर के तत्वावधान में महाकवि माघ की जन्म स्थली एवं श्रीमालियों की उदगम स्थल "भीनमाल" (राजस्थान) में 28 व 29 दिसम्बर को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन "मंथन" हेतु राष्ट्रीय पदाधिकारीगणो का विभिन्न समाज के संगठनो से संपर्क अभियान जारी है। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विधुशेखर दवे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांतिलाल ओझा, सचिव कैलाश ञिवेदी व अन्य सभी पदाधिकारीगण पूरे भारत में निवासरत समाज के संगठनो एवं संस्थाओं से संपर्क कर  सम्मेलन को सफल बनाने हेतु पोस्टर जारी करके अपील की जा रही है। अब तक समाज के कई संगठन सम्मेलन हेतु जुटे हुए है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष विधुशेखर दवे ने बताया कि भीनमाल में  पहली बार पूरे देश में रह रहे श्रीमाली समाज की न्यात गंगा का समागम देखने को मिलेगा। समाज हित में कई फैसले लिये जावेगे ताकि राष्ट्रीय स्तर पर समाज को एक संदेश व पहचान मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू