मंदिर के प्रस्तावित धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर देव स्थानो पर दिया भावपूर्ण निमंत्रण
जुणदा-खेड़ी के चावंडा माताजी के मंदिर परिसर में 28 नवबंर से 7 दिसबंर तक होगा भव्यं आयोजन
मंदिर के प्रस्तावित धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर देव स्थानो पर दिया भावपूर्ण निमंत्रण
जुणदा-खेड़ी के चावंडा माताजी के मंदिर परिसर में 28 नवबंर से 7 दिसबंर तक होगा भव्यं आयोजन
राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती जुणदा खेड़ी गांव के श्री चावंडा माताजी के नवनिर्मित मंदिर में 28 नवंबर से प्रस्तावित धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर आयोजन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्षैत्र विभिन्न धार्मिक स्थलो पर पहुच कर कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए देवी, देवताओं को भावपूर्ण न्योता आमंत्रण दिया गया।
आयोजन से जुडे हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि जुणदाखेड़ी के अति प्राचीन श्री चावंडा माताजी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, कलश प्रतिष्ठा, ध्वज दण्ड स्थापना, शतचंडी पाठ एवं नवकुंडीय यज्ञ का आयोजन 28 नवबंर से 7 दिसबंर तक आयोजित होगा।
आयोजित धार्मिक अनुष्ठान समस्त ग्राम पंचायत वासियों के सहयोग के द्वारा संत अवधेशानंद जी महाराज सूरजकुंड वाले एवं संत चेतन दास जी महाराज मुंगाना वाले के सानिध्य में तथा आचार्य किशन लाल व्यास (रेलमंगरा) व सह आचार्य पूर्णेश पारीक (जुणदा) के दिशा निद्रेशन में आयोजित किया जाऐगा।
धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर सोमवार को क्षैत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलो पर पहुच कर कार्यकर्ताओं ने माता रानी के प्रस्तावित कार्यक्रम की निमंत्रण पत्रिका समस्त ग्राम देवता, ठाकुर जी सहित विभिन्न देवी व देवताओं के मंदिर में पाट पर धराई गई व कार्यक्रम के लिए भावपूर्ण आंमत्रण दिया गया।
इस अवसर पर आयोजन से जुडे हुए भागीरथ जाट, प्रेम सिंह पडीहार, घनश्याम शर्मा, कालूराम शर्मा, गणेश लाल जाट, जवाहर मल जाट, अंबा लाल जाट, भेरू लाल जाट, मूल सिंह चौहान, रमेश नायक, देवी लाल गाडरी, अंबा लाल गाडरी, संम्पत जाट, श्याम लाल जाट, युवराज जाट, नाना लाल शेषमा, घासी राम जाट, कालू राम जाट, हीरा लाल गाडरी, जुणदा सरपंच मिठु सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें