विधायक माहेश्वरी ने "चाय पर चर्चा" में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद पर की विशेष चर्चा
जन जागृति के लिए मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण
विधायक माहेश्वरी ने "चाय पर चर्चा" में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद पर की विशेष चर्चा
जन जागृति के लिए मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण
राजसमंद – विधायक दीप्ति माहेश्वरी द्वारा विधायक कार्यालय पर आयोजित "चाय पर चर्चा" कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ देश की वर्तमान परिस्थितियों, चुनौतियों और हिंदुत्व के प्रति भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक माहेश्वरी ने उपस्थित पत्रकारों को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, "पत्रकार समाज के प्रहरी होते हैं, और उनके माध्यम से समाज में सुरक्षा और समृद्धि का प्रकाश फैलता है। देश विरोधी शक्तियों के विरुद्ध जागृति के लिए मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण है।"
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने देश में हिंदुत्व और राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी देश में राष्ट्रवादी एवं हिंदुत्व की विचारधारा को सशक्त बनाने में लगे हुए हैं।
समाज में जागरूकता का आह्वान
विधायक माहेश्वरी ने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे देश और समाज की सुरक्षा और समृद्धि के लिए काम करें और देश विरोधी शक्तियों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि "देश में राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की विचारधारा को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है, और इसके लिए हर क्षेत्र में योगदान आवश्यक है।"


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें