घर के बाहर रखी बाइक को चुराने का प्रयास, सांकल से बांधी बाईक के ताले तोड़े
कुंवारिया के बस स्टैंड यात्रि प्रतिक्षालय के समीप की है घटना
घर के बाहर रखी बाइक को चुराने का प्रयास, सांकल से बांधी बाईक के ताले तोड़े
सांकल से बाइक के पहियों पर ताला लगाया, उसे भी बदमाशों ने तोड़े दिया
कुंवारिया के बस स्टैंड यात्रि प्रतिक्षालय के समीप की है घटना
राजसमंद । कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के समीप बीती रात को बदमाशों ने घर के बाहर से एक बाइक को चुराने के लिए ताले तोड़ दिए परंतु बदमाश किसी कारणवश बाइक को चुरा कर ले जाने में असफल रहे।
बाइक के मालिक कुंवारिया निवासी मनोज सेन पिता स्व. मांगी लाल सेन ने बताया कि बीती रात को बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के समीप स्थित उनके मकान के बाहर बाइक को खड़ा करके उसके आगे के पहिए व शोकर के माध्यम से सांकल को लगाकर ताला लगा दिया। सुबह उठकर जब बाइक को देखा तो सांकल खुली हुई पड़ी थी तथा ताला टूटा हुआ बाइक के पास में पड़ा हुआ था। प्रकरण में गनीमत यह रही की बदमाशों ने बाइक को चुराकर नहीं लेजा पाए।
सेन ने बताया कि बाइक के लगाए हुए ताले पर हथौड़ों के कई चोटो के निशान भी बने हुए हैं। बस स्टैंड क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीणों व व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि के समय प्रभावी गश्त लगाने व बदमाशो पर अंकुश लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने जहा से बाईक को चुराने का प्रयास किया था उसी के समीप के घर में कुछ माह पूर्व ही रात्रि के समय में छत पर सो रहे वृद्ध के कानो से सोने की मूर्कियां छीन कर बदमाश ले गए थे उस प्रकरण में बदमाशो का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं कस्बे के सीसी केमरो में छाया हुआ मंकी कैपधारी बदमाश भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें