कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग का अपमान किया

 कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जातिजनजाति और पिछड़े वर्ग का अपमान किया


राजसमंद:  विधायक राजसमंद दीप्ति  माहेश्वरी ने कांग्रेस पार्टी पर अनुसूचित जातिजनजाति और पिछड़े वर्गों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यह कहना कि ईवीएम मशीनों के कारण इन वर्गों के वोट खराब हो जाते हैंइनकी योग्यता और क्षमता पर सीधा प्रश्न उठाना है।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि यह बयान कांग्रेस पार्टी की उस मानसिकता को दर्शाता हैजो इन वर्गों के प्रति भेदभाव और तिरस्कार से भरी हुई है। कांग्रेस पार्टी यह सोचती है कि इन वर्गों के मतदाताओं को ईवीएम मशीनों से वोट करने की समझ नहीं है। यह विचार न केवल अपमानजनक है बल्कि इन वर्गों की बुद्धिमत्ता और उनकी लोकतांत्रिक भागीदारी को भी कमतर आंकने का प्रयास है।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि खड़गे जी को यह समझना चाहिए कि इन वर्गों की सोच और समझ इतनी परिपक्व है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लगातार तीसरी बार नकार दिया। इन वर्गों के लोगों ने कांग्रेस की विभाजनकारी और विकास विरोधी राजनीति को समझते हुए उसे हर चुनाव में अस्वीकार कर दिया है।


उन्होंने कांग्रेस से इन वर्गों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और कहा कि इस तरह के बयान देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को कमजोर करने का प्रयास हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू