जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के सचिव ने किया वृद्धाश्रम व बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद  के सचिव ने किया वृद्धाश्रम व बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण


 राजसमंद  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अध्यक्ष राजसमंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश)  राघवेन्द्र काछवाल के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद संतोष अग्रवाल के द्वारा अवैयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन्स के तहत दिनांक 28 नवम्बर 2024 को वृद्धाश्रम मोही का मासिक निरीक्षण किया गया। 


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद  के सचिव अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार अवैयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन्स के तहत नालसा योजना 2016 (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) के अंतर्गत आने वाले संवैधानिक व विधिक अधिकारों के बारे में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को जानकारी दी। साथ ही निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


 निरीक्षण के वक्त कुल 08 वृद्धजन उपस्थित मिले, वृद्धजनों को मीनू अनुसार समय पर भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, वृद्धजनों ने भोजन तथा अन्य सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। बिछोने के चद्दर व तकिये नियमित अंतराल में धुलवाने तथा बिस्तरों को धूप में रखने के निर्देश दिए। गृह में वृद्धजन पुरूषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था है तथा वृद्धजनों के मनोरंजन हेतु गृह में टीवी लगी हुई है। ए.एन.एम कुसुम रेगर द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना बताया। सभी वृद्धजन वृद्धावस्था जनित बीमारी के अलावा स्वस्थ हैं।
       
 '' बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण ’’
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष राघवेन्द्र काछवाल  के आदेशानुसार  संतोष अग्रवाल (अपर जिला न्यायाधीश) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद द्वारा राजकीय किशोर एवं बाल संप्रेक्षण गृह का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद  अग्रवाल के  द्वारा गृह की आधारभूत संरचना एवं उपलब्ध संसाधनों, स्टाफ व्यवस्था, प्रकरणों की स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। वक्त निरीक्षण कुल 20 बालक आवासरत पाये गये किशोरों से वार्ता की गई सभी ने अपने मामलों में अधिवक्ता द्वारा पैरवी किया जाना बताया।
 गृह की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। भोजन व्यवस्था के प्रति बालकों ने संतोष व्यक्त किया। मीनू अनुसार बालकों को भोजन दिया जाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये गये। बालकों का दिनांक 25 नवम्बर 2024 को डा0 लालचन्द बैरवा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करना बताया। सभी बालक स्वस्थ हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू