श्री राधा-कृष्ण मंदिर का 14वां पाटोत्सव, धूमधाम के साथ मनाया

मादड़ी चौराया के  श्री कृष्ण गौशाला परिसर में हुआ आयोजन

श्री राधा-कृष्ण मंदिर का 14वां पाटोत्सव, धूमधाम के साथ मनाया 

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में दी आहुतियां, मंदिर के शिखर पर चडाई ध्वजा

 मादड़ी चौराया के  श्री कृष्ण गौशाला परिसर में हुआ आयोजन

राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती मादड़ी चौराया स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर का 14वां पाटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

आयोजन के तहत श्री कृष्ण गौशाला परिसर में प्रतिष्ठापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर के 14वें पाटोत्सव के तहत दिन में वेदपाठी राधेश्याम आचार्य के दिशा निद्रेशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई पूर्णाहुति के बाद प्रतिमाओं की महाआरती की गई।

 जयकारो के मध्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया तथा गौशाला परिसर में गोपूजन किया गया। कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया जिसमे वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। 

इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के संयोजक जगदीश चंद्र लडढा, मंत्री रामसहाय विजयवर्गी, सत्येंद्र कुमार बडोला, सोहनलाल पीपाड़ा, पारस ओस्तवाल, हरिभगवान बंग, फतह लाल पीपाड़ा, गणेश पोरवाल, यशवंत कुमार पीपाड़ा,  देवीलाल, सतीश पोरवाल,  मांगी लाल प्रजापत, राजेंद्र सिरोहिया, गोटू दास वैष्णव आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू