विधायक माहेश्वरी ने डॉ. अनिल गोयल के समर्थन में जनसभा में की भागीदारी

दिल्ली की जनता को भाजपा के संकल्पों और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है विश्वास

विधायक माहेश्वरी ने डॉअनिल गोयल के समर्थन में जनसभा में की भागीदारी

दिल्ली की जनता को भाजपा के संकल्पों और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है विश्वास


राजसमंद  : विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी दिल्ली प्रदेश के कृष्णा नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉअनिल गोयल के समर्थन में आयोजित राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की विशाल जनसभा में विधानसभा प्रवासी प्रभारी के रूप में उपस्थित रहीं।



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली की जनता से आगामी फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचंड मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक विजय निश्चित है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सभा में क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विश्वास दिलाया कि कृष्णा नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉअनिल गोयल जी की प्रचंड बहुमत से विजय होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी के संकल्पों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास रखती है।



इस दौरान विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कर दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने और आम आदमी पार्टी की सरकार के कुशासन व भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ‘अबकी बार भाजपा सरकार’ का मानस बना चुके विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य मतदाताओं का अपार जनसमर्थन राष्ट्रवाद और सुशासन की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू