वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रतिमाओं को कराया अभिषेक, धराया आकर्षक श्रृंगार
मौनी अमावस्या पर छापर वाले हनुमान मंदिर में हुए जप अनुष्ठान
वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रतिमाओं को कराया अभिषेक, धराया आकर्षक श्रृंगार
मौनी अमावस्या पर छापर वाले हनुमान मंदिर में हुए जप अनुष्ठान
राजसमंद । कुंवारिया कस्बे अति प्राचीन छापर वाले हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया तथा आकर्षक श्रृंगार धराया गया।
जानकारी के अनुसार छापर वाले हनुमान मंदिर परिसर में स्थित बालाजी महाराज व प्रभु श्री राम परिवार की प्रतिमाओं को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर वेदिक मंत्रोचार के साथ में पंचामृत, गंगाजल आदि से अभिषेक किया गया तथा सुंदर व आकर्षक नवीन वस्त्र धारण करया गाया।
मंदिर के पुजारी संन्त प्रभु दास महराज ने जयकारो के मध्य में प्रतिमाओं की महाआरती की गई। संत प्रभु दास ने बताया की मोनी आमावस्या का सनातन धर्म में काफी अधिक महत्व है। मोनी अमावस्या के दिन किए गए दान-पूण्य से पित्रदोष का निवारण होता है। श्रद्वालुओं के द्वारा इस अवसर पर गोधन सेवा व जीव सेवा करके दान-पूण्य किए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें