सेंट पॉल्स की निष्ठा मेहता ने लहराया परचम

 सेंट पॉल्स की निष्ठा मेहता ने लहराया परचम

राजसमंद जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की कक्षा 12 वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा सुश्री निष्ठा मेहता ने वीर गाथा प्रोजेक्ट - 4 में भाग लेकर जिले भर में अपना लोहा मनवाया ।

स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया की भारत के रक्षा मंत्रालय हर साल वीरता पुरस्कार विजेता, जीवित या शहीद सैनिकों पर वीरगाथा प्रोजेक्ट आयोजित करता है, ताकि मातृभूमि के लिए उनके सर्वोच्च बलिदानों के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके और छात्रों में हमारे राष्ट्रीय नायकों के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके। इस वर्ष वीर गाथा 4.0 का आयोजन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया था। राजनगर निवासी विनोद मेहता और  हंसा मेहता की पुत्री निष्ठा मेहता ने Rani Lakshmibai came into my dream. She wanted me to serve our nation by... प्रकरण पर अपना प्रोजेक्ट बना कर जिले भर में विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

विद्यालय प्रबंधक फादर बेसिल वसुनिया ने छात्रा की उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा और परिजनों को बधाई दी, तथा सभी छात्रों को आगामी गतिविधियों में इसी तरह से पूरी लगन और मेहनत से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू