ऊनी वस्त्र प्राप्त करते ही मासुमो के चेहरे खिलें
घाटी विद्यालय परिसर में हुआ आयोजन
ऊनी वस्त्र प्राप्त करते ही मासुमो के चेहरे खिलें
60 बच्चों को मिले ऊनी वस्त्र व स्टेशनरी सामग्री
घाटी विद्यालय परिसर में हुआ आयोजन
राजसमंद । पहल सेवा संस्थान कुंवारिया व चंदनबाला महिला मंडल कुंवारिया के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों की मदद के लिए भामाशाहों को प्रेरित कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटी के 60 मासुमों के लिए ऊनी वस्त्र, स्टेशनरी, मौजे व खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई जिसका मंगलवार को समारोह पूर्वक वितरण किया गया। सामग्री प्राप्त करते ही मासुमो के चेहरे खिल उठे ।
पहल संस्थान के गिरिराज काबरा ने बताया कि कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान कर उनके हाथों से विद्यार्थियों को सामग्री का वितरण कराया गया ।
सरपंच प्रतिनिधि केशु लाल सालवी, समाजसेवी शंकर लाल गाडरी ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भामाशाह मुकेश चौधरी सुरभि सोमानी पहल सेवा संस्थान उपाध्यक्ष विजय प्रकाश पीपाड़ा, सचिव महेंद्र टांक, राम प्रकाश सोमानी, चंदनबाला महिला मंडल के संयुक्त मेवाड़ महामंत्री शालिनी तातेड, संयुक्त मेवाड़ संगठन मंत्री किरण चपलोत, कुंवारिया अध्यक्ष सुनीता तातेड, मंत्री पल्लवी ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष रीना तातेड़, अंगुरबाला, दीपिका टीना, वनिता पीपाड़ा, स्नेहा, वनिता, अलका, सीमा, हेमलता, भावना तातेड आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार ने किया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें