सोनियाणा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा
चारागाह व बिलानाम भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
सोनियाणा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा
चारागाह व बिलानाम भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
पुलिस व प्रशासन की उपस्थिति में चला अतिक्रमण हटाने का अभियान
पांच एक्सवेटर के माध्यम से हटाए गए अवैध अतिक्रमण
राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती महासतियों की मादड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के राजस्व गांव सोनियाणा में बुधवार को पुलिस व प्रशासन की उपस्थिति में गांव के चारागाह व बिलानाम भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को एक्सवेटर के माध्यम से हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार सोनियाणा गांव के युवा कार्यकर्ता व ग्रामीणों के द्वारा गत दिनो राजसमंद जिला प्रशासन को गांव की चारागाह व बिलानाम भूमि पर कतिपय लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण करने की शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन पर पर राजस्व विभाग के द्वारा आवश्यक जांच करने पर राजस्व गांव सोनियाणा के केशरपुरा, शंभूपुरा व काली मगरी क्षेत्र में स्थित चारागाह बिलानाम भूमि पर अतिक्रमण पाया गया जिस पर अतिकृमियों को अतिक्रमण को स्वत: हटाने के आवश्यक नोटिस भी दिए गए।
राजस्व विभाग व प्रशासन के द्वारा लगातार नोटिस देने के उपरांत भी अति कृमियों के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुधवार को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।
पुलिस व प्रशासन की उपस्थिति में सोनियाणा राजस्व गांव सोनियाणा के 200 बीघा चारागाह तथा 80 बीघा बिनानाम भूमि पर किए गए अवेध अतिक्रमण को हटाने का अभियान बुधवार की सुबह 11 बजे प्रारंभ किया गया। अभियान में पांच एक्सवेटर जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मौके पर 10 महिला पुलिसकर्मी सहित 60 पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहे। बुधवार की दोपहर तक करीब 70 प्रतिशत चिन्हित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई पूरी हो गई उसके बाद भी शेष अतिक्रमणों को हटाने का अभियान जारी रहा।
राजस्व गांव सोनियाणा के चारागाह व बिलानाम भूमि पर करिबन सो से भी अधिक ग्रामीणों के द्वारा कांटे, पत्थर, झाडियों के माध्यम से कच्चे व पक्के अतिक्रमण कर रखे थे जिन्हें हटाने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने बाद में स्वत: ही हटा लेने की बात कही परंतु प्रशासन ने पूर्व में भी नोटिस लगातार देने के बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर ग्रामीणों से समझाइश करते हुए चारागाह व बिलानाम भुमि पर किए हुए अतिक्रमण को हटाया गया।
इस अवसर पर कुंवारिया तहसीलदार सीताराम बोलीवाल, राजस्व निरीक्षक कमलेश खटीक, हरलाल पुरबिया, मोहनलाल तेली, पटवारी अंशुमान सिंह सहित पंचायती राज, राजस्व विभाग एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें